रेल आईजी और डीआईजी ने किया थाना का निरीक्षण
रांची, मई 11 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। रेल आईजी माइकल राज एस और डीआईजी आलोक प्रियदर्शी द्वारा संयुक्त रूप से रेल थाना हटिया का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में रेल थाना हटिया में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारियों व कर्मियों से तीनों नये कानून भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। ट्रेनों में आपराधिक घटनाओं जैसे साइबर अपराध, मानव तस्करी और मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम के लिए आवश्यक जानकारी देते हुए इनके रोकथाम के दिशा-निर्देश दिये गये। दोनों अफसरों ने पुलिस पदाधिकारियों व कर्मियों के आवासन व ड्यूटी के क्रम में आने वाली समस्याओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की गयी। यह भी पढ़ें- बरौनी जंक्शन पर चल रही है ऑपरेशन ब्लैक बॉक्स
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.