रेल अफसरों के साथ बैठक में रखेंगे बेल्थरारोड में ट्रेनों के ठहराव का प्रस्ताव
बलिया, मई 27 -- बेल्थरारोड। सलेमपुर के सांसद रमाशंकर राजभर विद्यार्थी दो जून को वाराणसी में होने वाली रेल अधिकारियों की बैठक में बलिया जनपद के स्टेशन बेल्थरारोड में रेलवे की सर्वाधिक आय को देखते हुए प्रत्येक संचालित नई व पुरानी ट्रेनों के ठहराव कराने के बारे में अपना प्रस्ताव रखेंगे। प्रयास करेंगे कि जनहित की यह मांग हर हाल में पूरी हो जाय। बुधवार की शाम यहां पत्रकारों को जानकारी देते हुए सांसद ने कहा कि स्टेशन पर अमृत भारत योजना के तहत हो रहे निर्माण में निर्धारित समय सारणी के अंदर पूर्ण नहीं किये जाने का सवाल प्रमुखता से उठाएंगे। साथ ही नवनिर्मित बतानुकूलित टिकट खिड़की घर, सुलभ शौचालय तथा नए ऊपरगामी पुल का लोकार्पण जल्द करने की अपील करेंगे। कहा है कि अमृत भारत योजना में जनहित के इन सवालों के मुद्दे पर रेल अधिकारियों को सचेत होकर निर्माण...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.