वाराणसी, फरवरी 28 -- वाराणसी। लहरतारा स्थित पूर्वोत्तर रेलवे मंडल अस्पताल में शनिवार को स्वास्थ्य शिविर लगा। शुभारम्भ मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन ने स्वास्थ्य की जांच कराकर किया। इसके बाद मंडल महिला कल्याण संगठन की अध्यक्ष वानी जैन, एडीआरएम (ऑपरेशन) अशोक कुमार वर्मा, सीएमएस डॉ. आरजे चौधुरी, वरिष्ठ मंडल सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर रजत प्रिय, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (ऑपरेशन) धर्मेंद्र यादव,मंडल वाणिज्य प्रबंधक रमेश पांडेय समेत अन्य शाखाधिकारियों ने भी जांच कराई। शिविर में डीआरएम समेत 33 अधिकारियों और उनके 4 परिजनों की शुगर, ब्लड प्रेशर, ईसीजी आदि की जांच की गई। डॉ. पीवी अमरनाथ और डॉ. आशीष गुप्ता ने परामर्श दिया। इस मौके पर एसीएमएस डॉ. सुनंदा चतुर्वेदी, डॉ. आरआर सिंह, डॉ. कल्पना दुबे, डॉ. नीरज कुमार आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स...