धनबाद, अप्रैल 10 -- ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के महामंत्री एसएनपी श्रीवास्तव गुरुवार को धनबाद पहुंचे। उन्होंने यूनियन के अन्य पदाधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल के साथ रेल अधिकारियों से मुलाकात की। डीआरएम अखिलेश मिश्र मिलकर बरकाकाना में सब्सिडाइज्ड होस्टल का निर्माण कराने, पतरातु रेलवे अस्पताल को अपग्रेड करने, फफराकुंड, मिर्चाधूरी, खुलदिल रोड, महदैया आदि स्टेशनों और वहां की कॉलोनियों में पेयजलापूर्ति की समस्या का समाधान करने आदि का मुद्दा उठाया। सीनियर डीपीओ अशोक कुमार से मिल कर पिछले दिनों जारी किए गए लोको पायलट के स्थानांतरण आदेश पर चर्चा की और इससे रनिंग कर्मचारियों को होने वाली समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। ईसीआरकेयू के अपर महामंत्री सह एआईआरएफ वर्किंग कमिटी मेंबर जियाउद्दीन, बीके सिंह, राजेश कुमार, एआईआरएफ के जोनल सेक्रेटरी ओपी ...