दरभंगा, मार्च 14 -- केवटी। थाना क्षेत्र के दरभंगा- जयनगर एनएच 527 बी के तीस भमरा पुल के पास गत गुरुवार की शाम बाइक सवार के संतुलन बिगड़ने और रेलिंग से टकराकर गिरने से उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान कोयला स्थान के स्व. राम जुलूम यादव के पुत्र पप्पू कुमार यादव (30) के रूप में हुई है। वह मकान पेंटिंग का काम कर अपना परिवार चलाता था। घटना के संबंध में बताया गया है कि वह दरभंगा से काम कर शाम करीब छह बजे बाइक से अपने घर कोयलास्थान लौट रहा था। इसी क्रम में सामने से कोई वाहन गुजर रहा था। उससे साइड लेने के क्रम में उसका संतुलन बिगड़ गया और वह रेलिंग से टकराकर सड़क किनारे नीचे गिर गया। इससे वह बुरी तरह घायल हो गया। स्थानीय लोग घायल को लेकर डीएमसीएच इलाज के लिए ले जा रहे थे, इसी क्रम में उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। डीएमसीएच पहुंचने पर चिकित्सक ने उसे मृ...