कौशाम्बी, फरवरी 27 -- फतेहपुर जिले के धाता थाना क्षेत्र के सिरचंदपुर गांव का एक युवक गुरुवार की शाम छत की रेलिंग समेत भरभराकर नीचे गिर गया। हादसे में गंभीर रूप से जख्मी युवक की कौशाम्बी मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। सिरचंदपुर गांव निवासी 22 वर्षीय सूर्य प्रकाश पुत्र स्व. श्री प्रकाश पढ़ाई के साथ किसानी के कामों में परिजनों का हाथ भी बंटाता था। गुरुवार की शाम करीब चार बजे वह किसी काम से घर की छत पर गया था। वहां रेलिंग से टेक लेने लगा। तभी अचानक रेलिंग समेत भरभराकर नीचे गिर गया। हादसा देख परिजन व आसपास के लोग चीख पड़े। परिवार वालों ने आनन-फानन एंबुलेंस की मदद से युवक को कौशाम्बी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान देर रात उसकी सांसें थम गईं। मौत की मनहूस खबर घर पहुंचते ही ...