गोंडा, जून 27 -- गोण्डा, संवाददाता। जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर स्थित मां बाराही का शक्तिपीठ श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। यहां प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को सैकड़ों श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए पहुंचते हैं। गोण्डा-बेलसर मार्ग से मंदिर तक पहुंचने के लिए दो रास्ते हैं, लेकिन कुर्मिन पुरवा ,कोडरी पुरवा होकर जाने वाला मार्ग वर्षों से बदहाली का शिकार है। ग्रामीणों का आरोप है कि अधिकारियों की लापरवाही का खामियाजा श्रद्धालुओं और लोगों को रोजाना भुगतना पड़ रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक, इस सड़क की कई बार मरम्मत कराई गई, लेकिन हर बार केवल खानापूरी कर दी गई। बनने के कुछ ही दिन बाद सड़क दोबारा टूट जाती है और जगह-जगह बड़े गड्ढे बन जाते हैं। बरसात के मौसम में स्थिति और गंभीर हो जाती है, जिससे लोगों को जान जोखिम में डालकर आवागमन क...