गोंडा, अप्रैल 25 -- बालपुर, संवाददाता। सिंचाई विभाग की घोर लापरवाही का खामियाजा एक और परिवार को अपनी जान गंवाकर चुकाना पड़ा। गुरुवार रात निमंत्रण से लौट रहे महेश शुक्ला की सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना बालपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के पतीसा गांव के पास की है, जहां बिना रेलिंग वाली नहर पुलिया से उनकी बाइक अनियंत्रित होकर नीचे गिर गई। मौके पर जुटे ग्रामीण सिंचाई विभाग के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग कर रहे थे। उनका कहना था कि कार्रवाई न होने तक शव नहीं उठने दिया जाएगा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। यह भी पढ़ें- विभागीय उदासीनता से पचमोरिया पुल बना दुर्घटनाग्रस्त जोन एसडीएम नेहा मिश्रा ने बताया कि मामले में परिजनों ने मांग पत्र सौंपा है। इस घटना की जानकारी जिलाधिकारी को भी दी गई है। मामले की जांच क...