सुल्तानपुर, मार्च 22 -- बल्दीराय, संवाददाता बल्दीराय तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत बहुरांवा तुलसीपुर ऐंजर बार्डर के अंतर्गत तुलसीपुर माइनर पर पाइप रख कर रेलिंग विहीन जर्जर पुलिया हादसे को दावत दे रही है। पुलिया की मरम्मत की मांग ग्रामीण कई वर्षों से करते रहे। पुलिया से कई गांवों के ग्रामीणों व स्कूली बच्चों का प्रतिदिन आना-जाना होता है। इसके बावजूद संबंधित महकमा उदासीन बना हुआ है।ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से पुलिया की मरम्मत कराए जाने की मांग की है। तुलसीपुर माइनर की रेलिंग विहीन जर्जर पुलिया पाइप रखकर बनाए गए रास्ते पर आसपास के ग्रामीणों की आवाजाही रोजाना होती है। जिम्मेदार अधिकारी जैसे किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहे हैं। इस पुलिया से तुलसीपुर,पूरे सुकाल आदि गांव के लोगों का रेलिंगविहीन पुलिया से ग्रामीणों का आवागमन रहता है। ग्रामीण अज...