उन्नाव, मार्च 9 -- सोनिक। सदर तहसील में रविवार देर रात मुलुक गडार गांव के पास नहर के पुल को तोड़कर मिट्टी लदा ओवरलोड डंपर नहर में चला गया। डंपर चालक ने किसी तरह अपनी जान बचाई। एक माह पहले भी इसी कंपनी के डंपर से पुल का दूसरा हिस्सा भी टूट गया था। जिसकी जानकारी होने के बावजूद नहर विभाग ने आज तक कोई कार्रवाई नहीं की। बताते चलें कि सराय कटियान औद्योगिक गलियारे में इन दिनों कैंनपैक फैक्ट्री का निर्माण स्कान नाम की फर्म ठेका लेकर करवा रही हैं। उसने मिट्टी आपूर्ति के लिए फोरवेल नाम की कंपनी को ठेका दिया है, जो गडार गांव के किसानों की भूमि पर परमीशन लेकर मिट्टी खनन करवा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि एक माह पहले भी इसी के डंपर ने पुल क्षतिग्रस्त कर दिया गया था। जिस पर कार्रवाई नहीं होने से ठेकेदार के हौसले बुलंद हैं। जबकि इसका वीडियो सोशल मीडिया प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.