संतकबीरनगर, मार्च 20 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम संतकबीरनगर जिले के खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित हनुमान मंदिर के निकट शुक्रवार की सुबह अनियंत्रित कंबाइन मशीन पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नीचे जा गिरी।इस घटना में मालिक की मौत हो गई। जबकि चालक व सहयोगी गम्भीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पुल से नीचे गिरे लोगों को बाहर निकाल अस्पताल भेजवाया और परिजनों को सूचना दी।मगहर चौकी इंचार्ज विनोद यादव ने बताया कि शुक्रवार सुबह सूचना मिली कि एक नई कंबाइन मशीन बस्ती की तरफ से गोरखपुर के लिए जा रही थी। जो आनियंत्रित होकर संत कबीर समाधि स्थल के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने पुल की रेलिंग तोड़ते हुए कंबाइन मशीन का आधा हिस्सा पुल से नीचे गिर गया। पिछला हिस्सा हाईवे पर अटक गया। घटना के तत्काल बाद हमराहियों के...