गोरखपुर, अगस्त 10 -- सिकरीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर सोमवार को सिकरीगंज क्षेत्र के बनकटी गांव के पास बड़ा हादसा होते-होते बच गया। गोरखपुर की ओर जा रही ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर एक्सप्रेसवे की रेलिंग तोड़ते हुए करीब 10 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरी। ग्रामीणों के मुताबिक, हादसा दोपहर करीब दो बजे हुआ। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो ट्रक एक्सप्रेसवे से नीचे गड्ढे में गिरी मिली। गनीमत रही कि उस समय वहां कोई अन्य वाहन या ग्रामीण मौजूद नहीं था। हादसे में ट्रक क्षतिग्रस्त हो गई। ग्रामीणों की मदद से चालक को नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...