मधुबनी, मई 4 -- बाबूबरही, निज संवाददाता। सोमवार को थाना के झंझारपुर लौकहा रेलखंड पर सरदार वल्लभ भाई पटेल रेलवे हॉल्ट पर हादसे में एक 45 वर्षीय यात्री की मौके पर मौत हो गई। मृतक की पहचान खुटौना प्रखंड क्षेत्र के सिकटीयाही गांव निवासी राज कुमार राम के रूप में हुई है। राज कुमार राम अपने ससुराल से घर लौट रहे थे। लौकहा की ओर से आने वाली ट्रेन से हॉल्ट पर उतरे थे। जहां उतरते समय यात्री का संतुलन बिगड़ गया। पैर फिसलने से ट्रेन के पहियों के नीचे आ गए। जिससे मौके पर ही यात्री की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद स्टेशन परिसर में अफरातफरी मच गई। यह भी पढ़ें- ट्रेन से फिसलकर राजमिस्त्री की मौत स्थानीय लोगों ने तत्काल जीआरपी और बाबूबरही थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की खबर मिलत...