सासाराम, मार्च 9 -- संझौली, एक संवाददाता। संझौली रेलवे हॉल्ट के समीप सोमवार को खेत में एक वृद्ध व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने खेत में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा देखा, जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही संझौली थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर उसकी पहचान कराने का प्रयास किया। कुछ ही देर बाद शव की पहचान थाना क्षेत्र के बाजीतपुर गांव निवासी राजेंद्र साह के रूप में हुई। पहचान होने के बाद पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिजनों ने बताया कि राजेंद्र साह सोमवार सुबह घर से दवा कराने के लिए निकले थे। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजन चिंतित हो गए थे। इसी बीच दोपहर में सूचना मिली कि रेलवे हॉल्ट के किनारे खेत में एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। जिसके बाद परिवार के ल...