रेलवे हाईटेंशन की चपेट में आकर झुलसे युवक की पांच दिन बाद मौत
जमशेदपुर, अगस्त 18 -- टाटानगर रेलवे स्टेशन पर बक्सर एक्सप्रेस की छत पर चढ़कर हाईटेंशन तार से झुलसे सागेन हेम्ब्रम (30) निवासी झाड़ग्राम की रविवार को एमजीएम अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। रेल पुलिस के अनुसार, 10 अगस्त की सुबह युवक हाईटेंशन की चपेट में आकर जख्मी हुआ था। जीआरपी और आरपीएफ के साथ रेल कर्मचारियों को भी युवक के मानसिक रूप से विक्षिप्त होने का संदेह है लेकिन परिजनों ने इनकार किया है। युवक के रील बनाने के चक्कर में हाईटेंशन की चपेट में आने की आशंका व्यक्त की जा रही है। इधर, युवक की मौत के बाद जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर रेल थाना में यूडी के तहत मौत का मामला दर्ज किया है। मालूम हो कि टाटानगर स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर खड़ी मालगाड़ी वैगन पर चढ़ने से 20 मई और 6 मई को भी युवक व अधेड़ हाईटेंशन तार से झुलसे थे। दोनों की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.