धनबाद, अक्टूबर 5 -- धनबाद राज्यसभा सांसद सह झारखंड जदयू प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो पुनः रेलवे बोर्ड स्टैंडिंग कमेटी के सदस्य बने। इस पर जदयू के धनबाद महानगर अध्यक्ष धनलाल दूबे, मुन्ना सिन्हा सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी। कहा कि खीरू महतो के नेतृत्व में पार्टी झारखंड में काफी मजबूत हो रही है। पिछले वर्ष भी खीरू महतो कमेटी के सदस्य थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...