बगहा, फरवरी 22 -- बगहा। रेलवे स्टेशन से चीनी मिल तक जाने वाली मुख्य सड़क पर उड़ने वाली धूल ने राहगीरों और स्थानीय निवासियों की परेशानी बढ़ा दी है। दिनभर इस मार्ग पर भारी वाहनों और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की आवाजाही के कारण सड़क पर धूल का गुबार बना रहता है, जिससे पैदल चलने वालों, दुकानदारों और छात्रों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क के कई हिस्सों पर गड्ढे और उखड़ा हुआ सतह धूल की समस्या को और गंभीर बना रहे हैं। दोपहिया वाहन चालकों को दृश्यता में कमी के कारण जोखिम उठाना पड़ता है। आसपास के दुकानदार बताते हैं कि धूल के कारण सामान ढंककर रखना पड़ता है और ग्राहकों की आवाजाही पर भी असर पड़ रहा है। स्वास्थ्य के लिहाज से भी स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है। बुजुर्गों और बच्चों में खांसी, एलर्जी और आंखों में जलन की शिकायत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.