रेलवे स्टेशन रोड की 43 दुकानों के 123 खाद्य पदार्थों की जांच में 19 नमूने फेल
धनबाद, मई 26 -- जिले में खाद्य सुरक्षा को लेकर सख्ती लगातार जारी है। डीसी आदित्य रंजन के निर्देश पर चलाए जा रहे दो दिवसीय विशेष जांच अभियान के अंतिम दिन सोमवार को धनबाद स्टेशन रोड और आसपास के क्षेत्रों में खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच की गई। मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब वाहन की मदद से करीब 43 दुकानों और प्रतिष्ठानों में 123 खाद्य नमूनों की ऑन द स्पॉट जांच की गई। इनमें 19 नमूने जांच में विफल पाए गए। इसे तत्काल नष्ट करा दिया गया। अभियान का नेतृत्व खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजा कुमार कर रहे थे।
जांच की प्रक्रिया जांच के दौरान समोसा, छोले, चटनी, तेल, मसाले, दाल, मिठाई, लड्डू, पनीर, दही और अन्य खाद्य सामग्रियों की गुणवत्ता की जांच की गई। कई दुकानों में प्रतिबंधित चंपई रंग के उपयोग की आशंका मिलने पर संबंधित खाद्य पदार्थों को मौके पर ही नष्ट कराया गया और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.