गंगापार, मार्च 22 -- मेजारोड सिरसा मार्ग से रेलवे स्टेशन मेजारोड को जाने वाली सड़क की हालत बद से बदतर है। राहगीरों की मानें तो इस सड़क पर मछली का कारोबार करने वाला एक व्यक्ति गंदा पानी बहाया करता है, जिससे सड़क पूरी तरह ध्वस्त हो गई। ध्वस्त सड़क पर प्रतिदिन हजारों की संख्या में यात्री आवागमन करते हैं, सड़क पर जगह-जगह भरे बदबूदार गंदे पानी की वजह से पग भर भी चलना दुश्वार हो जाता है। सड़क पर तब और अधिक दिक्कतें होती हैं जब जरा सी बरसात हो जाती है जगह-जगह गड्ढे होने से सड़क पर पानी ही पानी भर जाता है। इस बात की शिकायत लोगों ने स्थानीय प्रशासन से कई बार की, लेकिन दबंग मछली कारोबारी अपने हालत से बाज नहीं आ रहा है। रेलवे विभाग के कुछ कर्मचारियों ने बताया कि मछली की बदबू से रेलवे कर्मचारियों का स्थानीय स्तर पर परिवार सहित रहना दुश्वार हो गया है।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.