फतेहपुर, मार्च 3 -- फतेहपुर। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों द्वारा सरेआम रेल नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। कहने को तो यहां पर यात्रियों को एक से दूसरे प्लेटफार्म तक जाने के लिए अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत दो एफओबी बनवाए गए हैं। इसके बावजूद स्टेशन पर कोई भी ट्रेन आते ही प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्री ओवर ब्रिज की बजाय पटरी पार कर एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म पर आते-जाते हैं। नतीजतन कर्मचारियों को एनाउंसमेंट भी करना पड़ता है। रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का एनाउंस होने के दौरान बड़ी संख्या में यात्रियों द्वारा आने-जाने के लिए रेलवे लाइन का सहारा लिया जाता है। ऐसा भी नहीं कि इन्हे पटरी पार करते हुए जिम्मेदारों द्वारा न देखा जाता हो, इसके बावजूद रोकटोक न किए जाने के कारण यात्रियों द्वारा शार्टकट का प्रयोग किया जाता है। पटरी पार कर एक से दूसरे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.