नई दिल्ली, अक्टूबर 20 -- रेलवे स्टेशन मास्टर भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए बड़ी अपडेट आई है। रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से आरआरबी अजमेर को पहली बार स्टेशन मास्टर भर्ती परीक्षा कराने की जिम्मा सौंपा गया है। आरआरबी स्टेशन मास्टर भर्ती 2026 के नोटिफिकेशन जारी करने की प्रक्रिया में यह पहला बड़ा कदम माना जा सकता है। देशभर में 21 रेलवे भर्ती बोर्ड हैं। ऐसे में सभी बोर्डों से जुड़े अभ्यर्थियों की परीक्षा कराना अजमेर आरआरबी के लिए बड़ी जिम्मेदारी होगी। गौरतलब है कि स्टेशन मास्टर पद की भर्ती पहले एनटीपीसी ग्रेजुएशन लेवल रिक्रूटमेंट के तहत हुआ करती थी लेकिन इस साल से स्टेशन मास्टर पद को एनटीपीसी भर्ती से हटा लिया गया है। अब कहा जा रहा है कि रेलवे इस बार 1200 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए इसी माह विज्ञापन जारी कर सकता है। अनुमान है कि भर्ती में 2...