हाथरस, मार्च 13 -- हाथरस, संवाददाता। पूर्वोत्तर रेलवे के हाथरस रोड स्थित रेलवे स्टेशन पर गुरुवार सुबह एक साधु का जला हुआ शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर जीआरपी व आरपीएफ के अलावा पुलिस अधीक्षक ने मौका मुआयना किया। आशंका व्यक्त की जा रही है साधु की हत्या की गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। काफी प्रयास किए जाने के बाद के बाद भी गुरुवार देर शाम तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र में स्थित रेलवे स्टेशन के पास गुरुवार सुबह साधु का जला हुआ शव पड़ा हुआ था, जिसे देख यात्रियों में हड़कंप मच गया। शव मिलने की जानकारी पर लोग एकत्रित हो गए। सूचना पर आरपीएफ के अलावा जीआरपी मौके पर पहुंच गई। आशंका व्यक्त की जा रही है कि हत्या करके शव को जलाया गया है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.