शाहजहांपुर, अप्रैल 12 -- शाहजहांपुर। शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर बने शौचालय की बदहाल व्यवस्था यात्रियों और पूर्णागिरि जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन गई है। प्लेटफॉर्म नंबर एक पर जीआरपी थाने के पास स्थित द्वितीय श्रेणी प्रतीक्षालय के नजदीक बना पैड शौचालय से उसका मल खुले में बह रहा है, जिससे दुर्गंध आने से यात्रियों को निकलना मुश्किल है। शौचालय का गंदा पानी व मल पीछे बने गटर में खुले तौर पर बहने से आसपास के क्षेत्र में तेज दुर्गंध फैल रही है। हालत यह है कि इस रास्ते से गुजरने वाले यात्रियों को मुंह फेरकर निकलना पड़ता है और कई बार सांस लेना भी मुश्किल हो जाता है। यह रास्ता मुख्य प्लेटफॉर्म का न होकर पीछे की ओर जाता है, जहां से पूर्णागिरि धाम जाने वाले प्लेटफार्म नंबर 6 व 7 पर निकलता है, इससे श्रद्धालुओं को निकालना होता ह...