रेलवे स्टेशन पर शव गृह होने से परेशानी, जीआरपी ने डीएम को लिखा पत्र
भागलपुर, जून 23 -- भागलपुर, प्रधान संवाददाता। रेलवे स्टेशन पर शव गृह होने की वजह से होने वाली परेशानियों को लेकर जीआरपी थानेदार ने डीएम को लिखा है। अज्ञात शव को पहचान के लिए 72 घंटे तक सुरक्षित रखने की व्यवस्था मायागंज स्थित अस्पताल में करने को लेकर आग्रह किया गया है। थानेदार इंस्पेक्टर नसीम अहमद का कहना है कि शव गृह जीआरपी थाना और रेलवे कोर्ट के बगल में बना हुआ है। ऐसी परिस्थितियां भी आती हैं जब एक साथ तीन-चार अज्ञात शव को सुरक्षित रखना पड़ता है। ऐसे में शव की स्थिति खराब हो जाती है। स्टेशन और आस-पास आने वाले हजारों लोगों के बीच दुर्गंध फैल जाती है और महामारी फैलने की भी आशंका बनी रहती है। थाना स्तर से कई बार डीआरएम को पत्र देकर शव गृह को लेकर उत्पन्न होने वाली परेशानियों का हल करने का आग्रह किया गया पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।
रेलवे अध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.