उरई, मई 10 -- उरई। संवाददाता रेलवे स्टेशन पर वेंडर के साथ बेरहमी से मारपीट कर वर्दी फाड़ने के मामले में रेलवे पुलिस ने एक्शन लेते हुए पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जीआरपी एसओ नागेंद्र सरोज का कहना है कि एफआईआर दर्ज कर पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। टीम को लगाया गया है।उरई रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर स्थित कैंटीन पर काम करने वाले पीड़ित अशोक कुमार के साथ शनिवार को उस समय मारपीट हो गई थी, जब वह कैंटीन पर मौजूद था। मारपीट करने वाला प्लेटफार्म नंबर एक का कैंटीन कर्मचारी बताया गया। हालांकि पीड़ित ने बताया था कि हमलावर इस बात से नाराज था, क्योंकि वह उसके यहां से हटकर दूसरी कैंटीन पर जाकर काम करने लगा था। यह भी पढ़ें- रेलवे स्टेशन पर वेंडर को बेरहमी से, वर्दी फाड़ी यह उसे नागवार गुजरा और मारपीट कर दी। थाने में तहरीर दे...