झांसी, अप्रैल 18 -- झांसी। रानी लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन पर अचानक रुकी लिफ्ट से उसमें फंसे मुसाफिरों की सांसें अटक गईं। एक घंटे तक लिफ्ट में फंसे रहने की वजह से उसमें मौजूद लोगों को अचानक तकलीफ शुरू हो गई। वहीं लिफ्ट रुकने की सूचना से मिलते ही रेलवे अफसरों में हलचल मच गई। आनन-फानन में मौके पर पहुंचकर रेलवे अफसरों ने सेना को बुलाई। शनिवार को दोपहर पौने एक एक मिनट पहले रेलवे स्टेशन पर माहौल सामान्य था। इसके कुछ देर में ही अफरा-तफरी मच गई। पूरा स्टेशन दहल उठा। बड़ी संख्या में रेलवे अधिकारी, तकनीकी विभाग, जीआरपी-आरपीएफ, एमसीओ से सेना के जवान सहित अन्य बचाव कार्य में जुट गए। यह भी पढ़ें- झांसी स्टेशन में घंटेभर तक लिफ्ट में फंसे रहे सात यात्री, सेना बुलाई गई जैसे ही पता चला कि लिफ्ट में सात मुसाफिर फंसे हैं और इनमें दो टीटी भी शामिल तो लोगों धड़क...