मऊ, मई 12 -- मुहम्मदाबाद गोहना। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर यात्रियों के पेयजल के लिए लगाया गया इंडियामार्का हैंडपंप कई महीनो से खराब पड़ा है। इसके पेयजल के लिए लगी टोटी भी कई स्थान पर गायब है। ऐसे में ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को प्लेटफार्म पर उतरने के बाद पीने के पानी के लिए परेशान होना पड़ता है। पानी नहीं मिलने पर यात्री थकहार कर बोतल बंद पानी खरीदने को विवश होते हैं। स्थानीय लोगों ने प्लेटफार्म पर पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त किए जाने की मांग किया है। जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना न करना पड़े।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...