रेलवे स्टेशन पर युवक की संदिग्ध मौत
रुडकी, जुलाई 23 -- रुड़की। रुड़की रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 स्थित पूछताछ केंद्र के पास गुरुवार तड़के एक युवक अचेत अवस्था में मिला। स्टेशन मास्टर की सूचना पर जीआरपी मौके पर पहुंची और युवक को एंबुलेंस से उप जिला चिकित्सालय भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक के पास मिले बैग से वोटर आईडी बरामद हुई, जिसमें उसकी पहचान आशुतोष (33) पुत्र सूर्य नारायण, निवासी ग्राम हाटा, थाना लार, तहसील सलेमपुर, जिला देवरिया (उत्तर प्रदेश) के रूप में अंकित है। जीआरपी पहचान की पुष्टि और मौत के कारणों की जांच में जुटी है। शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखा गया है। यह भी पढ़ें- Auraiya News: अटल आश्रय के पास अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.