प्रयागराज, फरवरी 10 -- जीआरपी पुलिस ने मंगलवार को प्रयागराज स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक से चोर को गिरफ्तार किया। उसकी पहचान अटाला इमामबाड़ा खुल्दाबाद निवासी वाहिद उर्फ सलमान के रूप में हुई। आरोपी के पास से चोरी के दो मोबाइल फोन बरामद हुए। जीआरपी उपनिरीक्षक सौरभ सिंह ने बताया कि आरोपी यात्रियों के मोबाइल चोरी कर उन्हें बेच देता था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...