फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 31 -- फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 स्थित बुकिंग ऑफिस के सामने शनिवार सुबह एक वृद्ध महिला अचेत अवस्था में पड़ी मिली। सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल और जीआरपी मौके पर पहुंची। महिला को एम्बुलेंस से लोहिया अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। स्टेशन मास्टर ने सुबह रेलवे सुरक्षा बल को सूचना दी थी कि प्लेटफार्म नंबर-1 पर एक महिला अचेत अवस्था में पड़ी है। सूचना मिलने पर रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट फर्रुखाबाद से उपनिरीक्षक अंकुश महिला कांस्टेबल कृष्णवती के साथ मौके पर पहुंचे। कुछ देर बाद जीआरपी स्टाफ के साथ पहुंच गई ।महिला की तलाशी लेने पर उसके पास से एक कीपैड मोबाइल फोन और एक छोटी पॉकेट डायरी मिली, जिसमें कई मोबाइल नंबर लिखे थे। इनमें से एक नंबर पर संपर्क करने पर महिला की पहचान रामरती (70) पत्नी प...