रेलवे स्टेशन पर मिलेगी इमरजेंसी मेडीकल सुविधा
आगरा, जून 9 -- रेल यात्रियों को लंबी दूरी की ट्रेनों और कासगंज स्टेशन पर इमरजेंसी मेडीकल सुविधा उपलब्ध मिलेगी। जिससे तबीयत बिगड़ने पर मरीजों को प्राथमिक उपचार मिलेगा। जिससे उसे सेहत की सुरक्षा के प्रति भरोसा रहेगा। पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से इज्जनगर रेल मंडल के कासगंज स्टेशन को भी इस सुविधा के लिए चयन किया गया है। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्यालय की ओर से दिशा निर्देश मिलने के बाद इज्जतनगर रेल मंडल के कई स्टेशनों पर इमरजेंसी मेडीकल रूम तैयार करने में रेलवे अधिकारी जुट गए हैं। कासगंज भी इस योजना में शामिल है। इसे ध्यान में रखते मंडल रेल प्रबंधक के निर्देश पर कासगंज जंक्शन स्टेशन परिसर में स्थान चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। शहर के लोगों का कहना है कि, यह अच्छी सुविधा है, इससे रेल यात्रियों को स्वास्थ्य एवं चिकित्सा की दृष्टि से काफी सहूलिय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.