फिरोजाबाद, मार्च 8 -- रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रेलवे स्टेशन पर महिला सशक्तिकरण को समर्पित कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें महिला कर्मियों को सम्मानित किया। मुख्य यातायात प्रबंधक अमित आनन्द ने शुभारंभ किया। रेलवे में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करते हुए बीकानेर हावड़ा एक्सप्रेस का संचालन टूंडला से कानपुर तक महिला स्टाफ द्वारा किया गया। ट्रेन का संचालन महिला लोको पायलट अर्चना और ट्रेन मैनेजर ज्योत्स्ना शुक्ला ने किया। स्टेशन अधीक्षक सुजीत कुमार द्वारा स्टेशन मास्टर रजनी सिंह, शशि, आरपीएफ कांस्टेबल नेहा, दीप्ती, रेखा, कविता, कमर्शियल क्लर्क पिंकी मीणा, हेमा, वर्षा शर्मा एवं प्रिया यादव को सम्मानित कर उनके योगदान की सराहना की गई। वक्ताओं ने महिलाओं की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि भारतीय रेल में महिलाएं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.