रुद्रपुर, अप्रैल 19 -- असद जावेद, खटीमा। रेलवे स्टेशन पर शनिवार को मजिस्ट्रेट चेकिंग की गई। रेलवे पुलिस ने 13 यात्रियों को बिना टिकट पकड़कर कोर्ट कैंप खटीमा में अपर न्यायिक मजिस्ट्रेट रेलवे हल्द्वानी के समक्ष पेश किया। जहां सभी को अर्थदंड वसूल चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। रेलवे पुलिस ने बिना टिकट घूमने वाले लोगों को कड़ी चेतावनी देते हुए प्लेटफार्म टिकट लेने के लिए जागरूक किया। यहां एसआई रेलवे पुलिस चंद्र प्रकाश, सहायक उप निरीक्षक सुनील कुमार पांडे आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...