मेरठ, अगस्त 3 -- रेलवे स्टेशनों पर भी कांवड़ियों की भीड़ बढ़ने लगी है। हालांकि अभी ज्यादा स्थानीय कांवड़ियों ने हरिद्वार जाना शुरू नहीं किया है, लेकिन दिल्ली की तरफ से आने वाली अधिकतर ट्रेनों में कांवड़ियों की अच्छी खासी संख्या चल रही है। रविवार को भी ट्रेनों का लेट आना जारी रहा। पैसेंजर ट्रेनों के साथ ही इंटरसिटी एक्सप्रेस, कलिंग उत्कल एक्सप्रेस और योगा एक्सप्रेस तीन से चार घंटे की देरी से पहुंची। इन ट्रेनों में कांवड़िये आए थे। वहीं, सिटी स्टेशन से भी काफी कांवड़ियों ने हरिद्वार के लिए कूच किया। कांवड़ लेने जा रहे रोहित और राजकुमार ने बताया कि पंचक लगे होने के चलते अभी ज्यादा कावंड़िये नहीं निकल रहे हैं। यह भी पढ़ें- कांवड़ियों को मिल रहा स्थानीय लोगों का सहयोग वे भी पंचक के बाद ही जल उठाएंगे। दो दिन पहले जाकर मंदिरों और आश्रमों के दर्श...