औरैया, जनवरी 6 -- अछल्दा, संवाददाता। कोरोना काल के दौरान बंद हुई कई महत्वपूर्ण एक्सप्रेस ट्रेनों के अछल्दा रेलवे स्टेशन पर ठहराव को बहाल करने की मांग एक बार फिर तेज हो गई है। मंगलवार को रेलवे बोर्ड की सलाहकार समिति के सदस्य जितेंद्र सिंह सेंगर ने अपने समर्थकों के साथ रेलवे स्टेशन पहुंचकर स्टेशन मास्टर को रेल महाप्रबंधक के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में महानंदा एक्सप्रेस 15483/15484, सूबेदारगंज-देहरादून एक्सप्रेस 14113/14114, गोमती एक्सप्रेस 12419/12420 और उंचाहार एक्सप्रेस के ठहराव की मांग की गई है। मांग करने वालों का कहना है कि इन ट्रेनों के ठहराव बंद होने से क्षेत्र के यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जितेंद्र सिंह सेंगर ने कहा कि अछल्दा क्षेत्र व्यापारिक और शैक्षणिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है।...