नई दिल्ली, जनवरी 25 -- मुंबई की भीड़भाड़ वाली लोकल ट्रेनों में एक बार फिर हिंसा की दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मालाड रेलवे स्टेशन पर 27 वर्षीय ओमकार शिंदे को एक कॉलेज प्रोफेसर की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पीड़ित आलोक सिंह विले पार्ले के एक प्रमुख कॉलेज में प्रोफेसर थे। यह वारदात शनिवार को प्लेटफॉर्म 1 और 2 पर हुई, जिसने शहर की लाइफलाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेनों में सफर करने वाले लाखों यात्रियों को हैरान कर दिया। यह भी पढ़ें- कौन बनेगा BMC का मेयर, कहां फंसा है पेंच? फरवरी तक के लिए टला चुनाव पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी और पीड़ित एक ही लोकल ट्रेन में सवार थे। मालाड स्टेशन के नजदीक पहुंचते ही ट्रेन के गेट से उतरने या चढ़ने को लेकर विवाद शुरू हो गया। मुंबई में इस तरह का झगड़ा रोजमर्रा की बात है, लेकिन अबकी बार यह घा...