संभल, दिसम्बर 16 -- इस ठिठुररन भरी सर्दी में रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए पर्याप्त संसाधन नहीं हैं। ठंड में यात्री खुले में बैठकर ट्रेनों का इंतजार करने को मजबूर हैं। इसका मुख्य कारण रेलवे स्टेशन पर कायाकल्प का कार्य के चलते दो वर्ष बीतने के बाद भी वेटिंग रूम नहीं बनना है। इसका खामियाजा यात्रियों को उठाना पड़ रहा है। चंदौसी रेलवे स्टेशन से प्रतिदिन करीब एक दर्जन एक्सप्रेस व पैसेंजर ट्रेनें गुजरती हैं। जिसके चलते प्रतिदिन हजारों यात्रियों का रेलवे स्टेशन पर आना - जाना रहता है। इसके बाद भी यात्रियों के बैठने की कोई सुविधा नहीं है। क्योंकि रेलवे स्टेशन को अमृत भारत योजना में शामिल किया गया था। जिसके तहत स्टेशन पर आधुनिकीकरण का कार्य पिछले दो वर्ष से चल रहा है। इसी के तहत यात्री प्रतीक्षालय में काफी समय निर्माण कार्य चल रहा है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.