बुलंदशहर, जून 10 -- सिपाही भर्ती परीक्षा देकर वापस घर जा रहा अभ्यर्थी खुर्जा जंक्शन पर बेहोश होकर गिर गया। जिससे उसके सिर पर गंभीर चोट आ गई। घायल को आरपीएफ की टीम ने जटिया अस्पताल पहुंचाया। जहां से घायल अभ्यर्थी को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। आरपीएफ प्रभारी नंद लाल मीणा ने बताया कि मंगलवार की रात करीब दस बजे टीम स्टेशन पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान गाजियाबाद से खुर्जा आने वाली पैसेंजर ट्रेन में से एक युवक उतरा और कुछ देर बाद बेहोश होकर नीचे गिर गया। आरपीएफ की टीम ने उसको तत्काल एंबुलेंस से खुर्जा के जटिया राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया। यह भी पढ़ें- रेलवे स्टेशन पर पुलिस भर्ती परीक्षा का अभ्यार्थी बेहोश होकर गिरा, सिर में चोट लगने से गंभीर घायल साथ ही युवक के संबंध में जानकारी के प्रयास किए गए। युवक से मिले दस्तावेजों के आधार पर उसकी पहचान गौ...