गोरखपुर, अगस्त 30 -- गोरखपुर, निज संवाददाता गोरखपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म 3/4 के फुट ओवरब्रिज के नीचे से मुखबिर की सूचना पर आरपीएफ ने 10 प्लास्टिक की बोरियों में रखा 523 किलो प्रतिबंधित चाइनीज लहसुन बरामद किया। इसे ट्रेन नंबर 15005 गोरखपुर-देहरादून राप्ती गंगा एक्सप्रेस में लोडिंग के लिए रखा गया था। प्रतिबंधित लहसुन को आरपीएफ ने कस्टम विभाग को सुपुर्द कर दिया है।जानकारी के अनुसार, रेलवे स्टेशन पर निगरानी के दौरान आरपीएफ को मुखबिर से सूचना मिली की प्लेटफॉर्म संख्या 3/4 के पश्चिमी छोर स्थित एफओबी के नीचे गाड़ी संख्या 15005 में लोडिंग के लिए 10 बोरी प्रतिबंधित चाइनीज लहसुन रखा हुआ है। सूचना मिलने के बाद आरपीएफ और अपराध आसूचना की टीम मौके पर पहुंची तो वहां लहसुन बरामद हो गया। जांच में पता चला कि प्रतिबंधित लहसुन गाड़ी संख्या 15005 से गोर...