पीलीभीत, मार्च 9 -- पीलीभीत, संवाददाता। पूर्णागिरि मेला शुरू होने के बाद रेलवे स्टेशन पर मेलार्थियों की आवाजाही लगातार बढ़ रही है, लेकिन यात्रियों की सुविधा के लिए मोबाइल टॉयलेट की व्यवस्था अब तक नहीं हो सकी है। इससे दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मेला अवधि में बड़ी संख्या में श्रद्धालु ट्रेन से पीलीभीत पहुंच रहे हैं। स्टेशन परिसर में सचल शौचालय की व्यवस्था न होने से मेलार्थियों को इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। मजबूरी में यात्री प्लेटफार्म पर बने सीमित शौचालयों का ही सहारा ले रहे हैं, जिससे वहां भी दबाव बढ़ गया है। कई यात्रियों ने बताया कि ट्रेन से उतरने के बाद उन्हें शौचालय के लिए काफी देर तक इंतजार करना पड़ता है। विशेषकर महिलाओं और बुजुर्गों को अधिक दिक्कत उठानी पड़ रही है। हर साल मेला शुरू होने प...