हापुड़, मई 10 -- हापुड़। रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत जल रही जीर्णोद्वार का कार्य तेजी से चल रहा है। रेलवे स्टेशन पर बन रहे फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) के लिए गार्डर लगाने का कार्य भी तेज से कराया जा रहा है। रेलवे स्टेशन के बाहरी छोर से प्लेटफार्म नंबर चार तक दो चरणों में गार्डर स्थापित कर दिए गए है। उम्मीद है कि शेष भाग पर भी गार्डर लगाने का कार्य जल्द किया जाएगा। इस एफओबी के बनने से यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। रेलवे स्टेशन पर चल रहे जीर्मोद्वार के कार्य के तहत 12 मीटर चौड़े नए फुट ओवर ब्रिज का निर्माण कराया जा रहा है। यह भी पढ़ें- सूबेदारगंज स्टेशन पर 13 करोड़ में दो और प्लेटफॉर्म बनाने की तैयारी एफओबी के लिए प्लेटफार्म पर ढांचा भी तैयार किया जा चुका है। एफओबी का निर्माण रेलवे स्टेशन के बाहरी परिसर से शुरू होकर सभी प्लेटफॉ...