रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के इंतजार में बैठे रहे यात्री, दोपहर में हुई चहल-पहल
मुजफ्फर नगर, जून 17 -- मुजफ्फरनगर भारतीय किसान यूनियन (तोमर) द्वारा प्रस्तावित रेल रोको आंदोलन की घोषणा के चलते मंगलवार को मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। दोपहर के समय बड़ी संख्या में यात्री स्टेशन पर ट्रेनों के इंतजार में बैठे नजर आए। आंदोलन की आशंका को देखते हुए जीआरपी और आरपीएफ के जवान पूरे समय सतर्क रहे तथा स्टेशन परिसर और प्लेटफॉर्मों पर लगातार निगरानी करते रहे।हालांकि बाद में रेल रोको कार्यक्रम स्थगित होने की सूचना मिलने पर रेलवे अधिकारियों, कर्मचारियों और यात्रियों ने राहत की सांस ली। आंदोलन को लेकर सुबह से ही रेलवे प्रशासन अलर्ट मोड़ में था और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। यह भी पढ़ें- राप्तीसागर एक्सप्रेस में बम की सूचना से मचा हड़कंप, ऐशबाग में रोकी गई ट्रेन स्टेशन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.