शामली, मार्च 2 -- रेलवे स्टेशन पर एक अज्ञात व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रेन की तेज रफ्तार से व्यक्ति के शरीर के दो टुकड़े हो गए और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक की उम्र लगभग 60 वर्ष बताई जा रही है। सूचना पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने मृतक व्यक्ति के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पहचान कराने का प्रयास कर रही है। सोमवार के दोपहर को स्थानीय रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आकर एक वृद्ध व्यक्ति की मौत हो गई। मामले की सूचना जीआरपी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृत व्यक्ति के शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस ने करीब एक घंटे तक आसपास के लोगों से पूछताछ की और मृतक की पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे...