बदायूं, फरवरी 13 -- फैजगंज। आसफपुर रेलवे स्टेशन पर टिकट खिड़की खोलने को लेकर एक यात्री और बुकिंग क्लर्क के बीच हुई नोकझोंक मारपीट में बदल गई, जिसमें यात्री युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद स्टेशन परिसर में हंगामा मच गया और पुलिस को मौके पर पहुंचकर स्थिति संभालनी पड़ी। बिल्सी कोतवाली क्षेत्र के गांव बरौलिया के रहने वाले आसाराम पुत्र वेदनाथ, जो दिल्ली में मजदूरी करता है, थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र के गांव अशोकपुर में अपने रिश्तेदारों के यहां आया हुआ था। मंगलवार को वह आसफपुर रेलवे स्टेशन पर टिकट लेने पहुंचा। आरोप है कि टिकट खिड़की बंद होने पर उसने बुकिंग क्लर्क से खिड़की खोलने को कहा, लेकिन क्लर्क ने ट्रेन दूर होने की बात कहकर खिड़की खोलने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में ...