शाहजहांपुर, फरवरी 10 -- रेलवे स्टेशन पर रेलवे के जीएम के प्रस्तावित दौरे से पहले तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में प्लेटफार्म नंबर एक पर जीआरपी के नए थाने का शुभारंभ कर संचालन शुरू कर दिया गया है। सोमवार को शुभ मुहूर्त में नए थाना परिसर में सामान शिफ्ट किया गया, जिसके बाद यहां से शिकायतों की सुनवाई शुरू हो गई। नए थाने के शुरू होने से प्लेटफार्म नंबर एक पर यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी। साथ ही स्टेशन के पश्चिमी हिस्से में आए दिन होने वाली चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगने की उम्मीद है। जीआरपी इंस्पेक्टर अनिल प्रकाश ने बताया कि नए थाने का संचालन काफी समय से प्रस्तावित था, लेकिन अब इसे पूरी तरह शुरू कर दिया गया है। उधर, पुराने जीआरपी थाने के भवन को तोड़कर वहां नया निकास द्वार बनाया जाएगा। इससे यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने...