औरैया, अप्रैल 22 -- अछल्दा, संवाददाता। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर बुधवार को जीआरपी प्रभारी ने जागरूकता अभियान चलाकर यात्रियों को सुरक्षा के प्रति सचेत किया। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ भी की गई और प्लेटफॉर्म पर अनावश्यक भीड़ को नियंत्रित करने के प्रयास किए गए। सुबह करीब 10 बजे जीआरपी प्रभारी अजीत सिंह ने यात्रियों के बीच पहुंचकर उन्हें भीड़भाड़ के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि ट्रेन में चढ़ते और उतरते समय जल्दबाजी न करें और अपने सामान व कीमती वस्तुओं का विशेष ध्यान रखें। यात्रियों को पहले ट्रेन से उतरने और उसके बाद चढ़ने की व्यवस्था का पालन करने के लिए भी प्रेरित किया गया। अभियान के दौरान स्टेशन परिसर में मौजूद संदिग्ध लोगों से पूछताछ की गई। साथ ही ऐसे लोगों को भी समझाया गया, जो बिना प्लेटफॉर्म टिकट के यात्रियों को छोड़ने ...