भागलपुर, जनवरी 23 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। गणतंत्र दिवस के मद्देनजर पूर्व रेलवे मालदा मंडल के सभी स्टेशनों पर अलर्ट जारी कर दिया गया है। आरपीएफ इंस्पेक्टर की निगरानी में गठित टीमें सघन छापेमारी कर रही हैं। गांवों में जाकर गुप्त फीडबैक भी लिया जा रहा है। मालदा टाउन से सुल्तानगंज तक सुरक्षा अभेद्य बना दी गई है। विशेष टीमें स्टेशनों पर नजर रखने के साथ इलाकों से इनपुट जुटा रही हैं। स्टेशन निर्देशक उत्पल सरमा ने कहा कि गणतंत्र दिवस को लेकर पूर्ण अलर्ट है। मालदा मंडल के सुरक्षा आयुक्त के निर्देश पर विशेष कार्ययोजना बनी है। मालदा, साहिबगंज, कहलगांव, भागलपुर व सुल्तानगंज स्टेशनों पर सादे लिबास में जवान तैनात हैं। संदिग्ध वस्तुओं-व्यक्तियों की तलाशी के लिए डॉग स्क्वॉड व बम निरोधक दस्ते सक्रिय हैं। प्लेटफॉर्म, वेटिंग हॉल व पार्किंग में सघन च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.