शाहजहांपुर, मार्च 23 -- शाहजहांपुर। रेल यात्रियों की सुविधा के लिए शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर मेडिकल स्टोर खोलने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इस पहल से आपात स्थिति में यात्रियों को दवाइयों के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। योजना को आगे बढ़ाने में वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना की पहल बताई जा रही है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार मेडिकल स्टोर के लिए आवश्यक कागजी प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसके तहत प्रस्ताव तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेजा जाएगा, जिसके बाद अंतिम स्वीकृति मिलने की उम्मीद है। स्टेशन पर मेडिकल स्टोर खुलने से यात्रियों के साथ-साथ आसपास के क्षेत्र के लोगों को भी सुविधा मिलेगी। खासतौर पर रात के समय या अचानक स्वास्थ्य खराब होने की स्थिति में यह सुविधा काफी उपयोगी साबित होगी। रेलवे प्रशासन का कहना है कि मंजूरी मिलते ही कार्य...