गाज़ियाबाद, मई 29 -- गाजियाबाद, अमन वत्स। गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर कैमरे से भीड़ प्रबंधन का विश्लेषण कर निगरानी रखी जाएगी। आगामी गर्मी की छुट्टियों में घर जाने के लिए स्टेशन पर आने वाली भीड़ की संभावनाओं को देखते हुए अधिक से अधिक कैमरे की मदद ली जाएगी। स्टेशन परिसर में किसी भी एक स्थान पर भीड़ अधिक दिखने पर जीआरपी के जवान तत्काल वहां पहुंचेंगे। गर्मी की छुट्टियों के दौरान ट्रेनों से घर जाने के लिए यात्रियों की भीड़ आने की संभावना को देखते हुए गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन को लेकर विशेष तैयारी शुरू कर दी गई है। जीआरपी के प्रभारी पुलिस उपाधीक्षक/थाना प्रभारी दुर्गेश कुमार मिश्र ने बताया कि इस बार गर्मी की छुट्टी में भीड़ नियंत्रण के लिए तकनीक का अधिक उपयोग करने का निर्णय लिया है। यह भी पढ़ें- रेलवे स्टेशन पर कैमरे से नि...