मिर्जापुर, मार्च 22 -- मिर्जापुर। स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो से रविवार की शाम आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने 22 कछुआ से भरा आठ बैग बरामद किया। जबकि तस्कर मौका पाकर भाग निकले। पुलिस बरामद कछुआ को कब्जे में लेकर वन विभाग की टीम को सूचना दे दी है। फरार तस्करों की तलाश कर रही है। तस्कर ट्रेन से बिहार या पश्चिम बंगाल लेकर जाने की फिराक में थे। आरपीएफ प्रभारी चमन सिंह तोमर और जीआरपी प्रभारी राघवेंद्र बहादुर सिंह की संयुक्त टीम शाम लगभग छह बजे स्थानीय रेलवे स्टेशन पर चेकिंग कर रही थी। प्लेटफार्म नंबर दो पर चेकिंग के दौरान टीम को कई लावारिस बैग पड़े मिले। आस-पास के यात्रियों से टीम ने पूछताछ की, लेकिन सभी ने बताया कि उनका बैग नहीं है। कुछ लोग थे, जो छोड़कर चले गए हैं। टीम ने बैग की तलाशी ली तो उसमें कछुए मिले। पुलिस ने सभी बैग क...